Durga Puja 2022: भागलपुर के इस दुर्गा मंदिर में नवमी के दिन दी जाती है 1200 बलि, होती है पूरी मनोकामना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2022 1:06 PM

भागलपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर. जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने की लालसा लेकर माता का पूजन करते हैं.
भागलपुर के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब 350 वर्ष पुराना बताया जाता है. इस मंदिर को सिद्धपीठ मणिद्वीप के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक बताते हैं कि इस मंदिर की महत्ता कुछ विशेष है. बताते हैं कि जिस तरह भगवान श्रीराम का निवास स्थान साकेत है. श्रीकृष्ण गोलोक में और भगवान शंकर कैलाश में विराजमान हैं ठीक उसी तरह मैय्या का निवास स्थान मणिद्वीप ही है. और भ्रमरपुर मंदिर में मां अपने सहगामिनियों के साथ निरंतर निवास करती हैं इसलिए इसे मणिद्वीप का दर्जा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए