ePaper

सासाराम: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालक हो जाएं सावधान, अभियान चलाकर काटे गए चालान की तस्वीरें देखें

Updated at : 02 Nov 2023 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
सासाराम: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालक हो जाएं सावधान, अभियान चलाकर काटे गए चालान की तस्वीरें देखें

सासाराम शहर में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का भी पालन कराने को लेकर अभियान चल रहा है. अतिक्रमण व वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से हो रही समस्या को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

सासाराम शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और अवैध पार्किंग को लेकर अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं. इसकी शुरुआत बुधवार से की गई जो गुरुवार को भी जारी रही. अभियान के पहले दिन विभाग ने अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के मालिकों से 4.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला था.

undefined

दूसरे दिन शहर के पुरानी जीटी रोड पर बेतरतीब ढंग और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए जिला परिवहन विभाग ने अभियान चलाया. इस दौरान विभाग ने पोस्ट ऑफिस चौक, कलेक्ट्रेट के समक्ष, कचहरी-करगहर मोड, अनुमंडल कार्यालय आदि पुरानी जीटी रोड पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के स्वामियों से करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला.

undefined

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध पार्किंग की वजह से हो रही सड़क जाम की समस्या से निजात पाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

undefined

रामबाबू ने बताया कि अभियान के दौरान सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर अनाधिकृत रूप से खड़े पाये जाने पर वाहन के स्वामियों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई जा रही है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ हो सके.

undefined
undefined
undefined
undefined
Also Read: नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, मामूली परीक्षा देकर नियोजित शिक्षक बनेंगे सरकारी, दो महीने में 1.20 लाख नियुक्तियां
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन