वीटीआर से बाहर आये हिरण पर कुत्तों ने किया हमला, लोगों ने घायल हिरण को किया वन विभाग के हवाले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाल्मिकी टाईगर रिजर्व के अंतर्गत गोबदर्धना इलाके के जंगल से भटक कर अचानक रिहायशी इलाके में आये एक हिरण को लोगों ने कुत्तों से बचाया है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले नरकटियागंज शहर में जंगल से भटक कर आये हिरण पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गयी.

विज्ञापन

बेतिया. बाल्मिकी टाईगर रिजर्व के अंतर्गत गोबदर्धना इलाके के जंगल से भटक कर अचानक रिहायशी इलाके में आये एक हिरण को लोगों ने कुत्तों से बचाया है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले नरकटियागंज शहर में जंगल से भटक कर आये हिरण पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर उस हिरण की जान बचायी. बाद में उसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज नगर के शिवगंज चौक की घटना 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीटीआर के वन क्षेत्र से एक हिरण नरकटियागंज नगर के शिवगंज चौक पर पहुंच गया था. वह वहां इधर-उधर भटक रहा था, जबतक स्थानीय लोगों की उसपर नजर पड़ती गली-मोहल्ले में घूम रहे कुत्तों की उस पर नजर पड़ गयी और उन कुत्तों ने उस हिरण को चारों ओर से घेर लिया. कुत्तों द्वारा घेर लिए जाने के बाद वह हिरण डरकर इधर-उधर भागने लगा. तभी स्थानीय लोगों की उसपर नजर पड़ गयी. स्थानीय लोगों ने हिरण का रेस्क्यु कर शिकारपुर थाने को इस संबंध में जानकारी दी.

हिरण को जंगल में ले जाकर छोड़ा जायेगा 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरण को कब्जे में लिया और वन विभाग को सूचना दी. पुलिस ने वन विभाग के लोगों को बताया कि जब यहां लोगों ने देखा कि हिरण को कुत्तों ने घेर लिया है और हमला कर उसे घायल कर दिया है, तो कुत्तों को भगा दिया गया. इस तरह जंगल से भटक कर आये हिरण को कुत्तों द्वारा मार दिये जाने से बचा लिया गया. हिरण को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग खासकर बच्चे मौके पर जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने कहा कि हम लोगों ने हिरण की सूचना पुलिस को दी, फिर पुलिस ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. कुछ ही देर में वनकर्मियों की एक टीम पहुंची. टीम ने वहां से हिरण को पशु चिकित्सक से इलाज कराने के बाद जंगल में ले जाकर छोड़ देने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन