हस्त नक्षत्र वैधृति योग में मनेगी दीपावली, इस शुभ मुहूर्त पर करें मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना
Diwali shubh muhurut: इस साल दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण लग रहा है. इससे पहले यह संयोग 1995 में बना था.
Diwali puja 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 अक्तूबर सोमवार को दीपावली मनायी जायेगी. हस्त नक्षत्र वैधृति योग में दीपावली होगी. जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल और मध्यरात्रि में स्थिर लग्न में उत्तम है. लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा बहुत जरूरी है. 24 अक्तूबर को दीपावली है.
-
कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ – 24 अक्तूबर 2022, शाम 05.27
-
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त – 25 अक्तूबर 2022, शाम 04.18
-
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त (शाम) – 07.02 शाम – 08.23 शाम (24 अक्तूबर 2022)
-
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त (मध्यरात्रि) – 24 अक्तूबर 2022, 11.46 रात – 25 अक्तूबर 12.37 दिन
इस साल दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण लग रहा है. इससे पहले यह संयोग 1995 में बना था. मान्यता है कि ग्रहण लगने के समय को अशुभ माना जाता है, चाहे वह चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण. इसके साथ ही इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दीपावली पर्व के ठीक एक दिन बाद यानी 25 अक्तूबर को पड़ेगा.
25 अक्तूबर 2022 को शाम 04:49 से 06:06 तक. सूर्य ग्रहण की समय अवधि : 01 घंटे 17 मिनट. पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा. इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में नहीं लगेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए