पवन सिंह और ज्योति का तलाक मामला: पत्नी ने मांगे 5 करोड़ रुपये…पवन सिंह एक करोड़ में सेटलमेंट को तैयार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पवन सिंह के आरा कोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पवन सिंह को देखने को लेकर फैंस में होड़ मची रही. काफी मशक्कत और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों उन्हें कोर्ट चैंबर तक ले जाया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता सह गायक पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिकाउंसिलिंग भी विफल हो गया. शनिवार को कुटुंब न्यायालय में घंटे भर चली काउंसिलिंग के बाद भी दोनों के बीच सेटलमेंट नहीं हो सका. अब इस मामले में ट्रायल चलेगा. कोर्ट सूत्रों के अनुसार पवन सिंह सेटलमेंट के लिए एक करोड़ तक की राशि देने को तैयार थे, लेकिन उनकी पत्नी की ओर से पांच करोड़ की मांग की जा रही थी.

काउंसिलिंग के आरा कोर्ट पहुंचे थे पति-पत्नी

काउंसिलिंग को लेकर दोनों शनिवार की दोपहर आरा कोर्ट पहुंचे थे. दोपहर करीब सवा दो बजे ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं, जबकि पावर स्टार पवन सिंह करीब पौन तीन बजे पहुंचे. इधर, पवन सिंह के आरा कोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पवन सिंह को देखने को लेकर फैंस में होड़ मची रही. काफी मशक्कत और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों उन्हें कोर्ट चैंबर तक ले जाया गया. कुटुंब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह की उपस्थिति में दोनों की काउंसिलिंग शुरू की गयी. इस अवसर पर पवन सिंह की ओर से वकील सुदामा सिंह, जबकि ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय और आदित्य कुमार उपस्थित थे. बता दें कि सेटलमेंट को लेकर 27 सितंबर को भी दोनों कोर्ट पहुंचे थे. तब भी करीब दो घंटे तक चली काउंसिलिंग के बाद भी बात नहीं बन सकी थी.

लगभग दो साल से चल रहा पवन सिंह का तलाक का मामला

अभिनेता सह गायक पवन सिंह की ओर से अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए नौ अक्टूबर, 2021 को आरा की फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गयी थी. उसके बाद ज्योति सिंह इस साल 28 अप्रैल को आरा की फैमिली कोर्ट पहुंची थीं. उस दिन ज्योति सिंह की ओर से अंतरिम भरण पोषण की मांग की गयी थी. उसके तहत ज्योति सिंह की ओर से तहत प्रति माह साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की गयी है. उसके बाद से ही मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा है. उसे लेकर पहली बार दोनों के बीच काउंसिलिंग करायी जा चुकी है. पिछले साल मई माह में भी दोनों कोर्ट पहुंचे थे. उस समय भी प्रधान न्यायाधीश की ओर से समझौता कराने की कोशिश की गयी थी. उस समय भी बात नहीं बनी थी.

Also Read: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी लाइमलाइट से रहती हैं दूर, लगाये थे गंभीर आरोप, जानें कौन हैं ज्योति सिंह..

पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह

बता दें कि यूपी की रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. 2018 में दोनों की शादी हुई थी. करीब तीन साल साथ रहने के बाद पवन सिंह की ओर से तलाक की अर्जी दी गयी थी. उसके बाद पवन ज्योति सिंह द्वारा अपने अधिवक्ता के जरिये पवन सिंह पर शादी के बाद प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया था. तब ज्योति सिंह के अधिवक्ता की ओर से बताया गया था कि शादी के बाद से ही पवन सिंह के व्यवहार में काफी कटुता आ गयी थी. वह पत्नी के साथ अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करते थे. ज्योति सिंह का जबरन गर्भपात भी करावा चुके हैं. हालांकि पवन सिंह के वकील की ओर से उन सभी आरोपों का खंडन भी किया गया था.

Also Read: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह व उनकी पत्नी समझौते के लिए पहुंचे आरा कोर्ट, पर नहीं बनी बात, देखें तस्वीरें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन