Bihar News : पटना से गोवा और दुर्गापुर के लिए शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, जानें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

22 मई को पटना से गोवा व 30 मई से पटना से दुर्गापुर के लिए नयी फ्लाइट सेवा की शुरुआत होगी. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को डीजीसीए से अनुमति व स्लाट मिल चुका है.

विज्ञापन

पटना से गोवा व दुर्गापुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रहा है. 22 मई को पटना से गोवा व 30 मई से पटना से दुर्गापुर के लिए नयी फ्लाइट सेवा की शुरुआत होगी. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को डीजीसीए से अनुमति व स्लाट मिल चुका है. इंडिगो की ओर से पटना से नार्थ गोवा के लिए 6 इ 6931 व 6 इ 6932 विमान सेवा 22 मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना से गोवा की सीधी फ्लाइट

प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट संख्या 6 इ 6931 नार्थ गोवा से पटना के लिए सोमवार, शुक्रवार व रविवार के साथ साथ बुधवार को भी उड़ेगी, हलांकि समय अलग अलग होगा. सोमवार, शुक्रवार व रविवार को मोपा एयरपोर्ट (नार्थ गोवा) से यह फ्लाइट 14:10 बजे उड़ान भरेगी और 16:45 बजे पटना में लैंड करेगी. पटना एयरपोर्ट से यह 6 ई 6932 बनकर इन्हीं तीन दिनों में 17:20 बजे नार्थ गोवा के लिए उड़ान भरेगी और 19:55 बजे वहां मोपा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. इससे अलग यह फ्लाइट बुधवार को मोपा एयरपोर्ट (नार्थ गोवा) से सुबह 9:35 बजे उड़ान भरकर 12:20 बजे पटना पहुंचेगी और वापसी में 16:30 बजे पटना से उड़ान भरकर 9:35 बजे मोपा एयरपोर्ट पहुंचेगी. यह विमान सेवा बुधवार 24 मई से शुरू होगी.

पटना से दुर्गापुर

वहीं, दूसरी ओर पटना से दुर्गापुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6 इ 305 मंगल, गुरु व शनिवार को 14:15 बजे उड़ान भरकर 15:30 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी. उसी दिन दुर्गापुर से 16:00 बजे यह फ्लाइट पटना के लिए उड़ान भरेगी और 17:25 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेगी.

Also Read: पटना एयरपोर्ट से शुरू होंगी चार जोड़ी नयी फ्लाइटें, चंडीगढ़ की सीधी हवाई सेवा हुई बंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन