मौनी अमावस्या पर पटना-भागलपुर-बक्सर में लोगों ने लगायी गंगा नदी में डुबकी, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर बिहार के पटना, भागलपुर और बक्सर में लोगों ने गंगा स्नान किया. सुलतानगंज के गंगा घाट पर मिथिला के हजारों शिवभक्तों ने गंगा स्नान किया. इसके बाद वे वे देवघर के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन
undefined

मौनी अमावास्या का त्योहार आज शनिवार को पूरे बिहार में धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मनाया जा रहा है. शनिवार के दिन पड़ने वाली इस अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

माघ मास की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व के दिन स्नान व दान का विशेष महत्व होता है. इसके अलावे इसी दिन मिथिला का शिवभक्त विशेष कांवर लेकर भागलपुर के सुलतानगंज से बाबाधाम के लिए रवना होते हैं.

undefined

यह तस्वीर सुलतानगंज के गंगा घाट की है. यहां मिथिला के कांवरियां गंगा स्नान कर विशेष कांवर को लेकर बाबाधाम के लिए रवाना हुए.

undefined

सुलतानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर के पास गंगा घाट पर मिथिला के शिवभक्तों ने गंगा में डूबकी लगाने के बाद धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कांवर की पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे लोग पैदल पथ होते हुए देवघर के बाबाधाम के लिए रवाना हुए.

undefined

बता दें कि माघ मास में मिथिला खासकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी के लोग खास तौर पर बनाये गए कांवर को लेकर बाबाधाम जाते हैं. बता दें कि सावन के बाद माघ मास में भी सुलतानगंज शिवभक्तों से गुलजार रहता है.

undefined

यह तस्वीर बक्सर की है. मौनी अमावस्या पर उत्तरी बिहार व नेपाल के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था बक्सर पहुंचा है. भी श्रद्धालु किला मैदान में ठहरे हुए हैं, जो शनिवार की अहले सुबह रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद दान आदि किया.

undefined

पटना में भी मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने ठंड के बावजूद विभिन्न गंगा घाट पर स्नान करने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन