दीपावली-छठ पर बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी, दिल्ली-पटना के बीच चलेंगी क्लोन ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल और किराया

Updated:
विज्ञापन

दिवाली-छठ में बिहार आने के लिए चलेंगी क्लोन ट्रेनें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Bihar Special Trains: दीपावली और छठ को लेकर दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है. 1 से 8 नवंबर तक कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे क्लोन और स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है.

विज्ञापन

Delhi Bihar Special Trains: दीपावली और छठ पूजा को लेकर दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में अभी से टिकटों की भारी मांग शुरू हो गई है. 1 से 8 नवंबर के बीच कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी हो गई है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल और क्लोन ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेनें चलेंगी

रेलवे की ओर से तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये स्पेशल ट्रेनें 1 से 15 नवंबर तक दिल्ली-पटना के बीच चलेंगी. वहीं 16 से 25 नवंबर तक पटना से दिल्ली के बीच इनका परिचालन होगा.

तेजस राजधानी की क्लोन ट्रेन में सभी कोच एसी होंगे. वहीं संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेन में स्लीपर और एसी दोनों श्रेणी के कोच रहेंगे.

क्लोन ट्रेन में कितना होगा किराया?

क्लोन ट्रेनों में यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अलग किराया देना होगा. फर्स्ट एसी का किराया करीब 5,300 से 5,900 रुपये रहेगा. सेकंड एसी का किराया 3,300 से 3,800 रुपये के बीच होगा. वहीं थर्ड एसी के लिए करीब 2,300 से 2,700 रुपये चुकाने होंगे.

दिल्ली-बिहार के बीच रोज चलेंगी करीब 50 ट्रेनें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़े स्तर पर ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की है. 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली और बिहार के बीच रोज करीब 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी.

इसके अलावा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली समेत देश के अन्य बड़े शहरों से बिहार के लिए करीब 400 विशेष ट्रेनें फेरे लगाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) में 1 से 4 नवंबर तक इकोनॉमी क्लास में नो रूम है. स्लीपर और थर्ड एसी में 1 से 8 नवंबर तक वेटिंग चल रही है. एसी फर्स्ट में 4 नवंबर को नो रूम है. बाकी तारीखों में भी अलग-अलग श्रेणियों में वेटिंग है.

तेजस राजधानी एक्सप्रेस

तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) में एसी थर्ड टियर में 1 से 4 नवंबर तक वेटिंग है. यह वेटिंग 255 तक पहुंच गई है. फर्स्ट एसी में 1 से 3 नवंबर तक वेटिंग है. 4 नवंबर को नो रूम है.

सेकंड और थर्ड एसी में भी कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं. कई तारीखों में रिग्रेट या भारी वेटिंग की स्थिति है.

बिक्रमशिला एक्सप्रेस

बिक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) के स्लीपर और एसी कोचों में लंबी वेटिंग चल रही है. 1 से 6 नवंबर के बीच स्लीपर में तत्काल टिकट ही आखिरी विकल्प बचा है.

श्रमजीवी एक्सप्रेस

श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) की सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता शून्य है. इसमें 100 से ज्यादा वेटिंग चल रही है.

मगध एक्सप्रेस

मगध एक्सप्रेस (20802) के स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम है. इन श्रेणियों में टिकट मिलने की संभावना काफी कम है.

1 से 30 नवंबर तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के दौरान बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

  • चंडीगढ़-पटना: गुरुवार
  • पटना-चंडीगढ़: शुक्रवार
  • फिरोजपुर कैंट-पटना: मंगलवार
  • पटना-फिरोजपुर कैंट: बुधवार
  • आनंद विहार-पाटलिपुत्र: प्रतिदिन
  • आनंद विहार-जोगबनी: शनिवार
  • जोगबनी-आनंद विहार: रविवार
  • आनंद विहार-मुजफ्फरपुर: मंगलवार और शुक्रवार
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार: बुधवार और शनिवार
  • दिल्ली-सीतामढ़ी: गुरुवार
  • सीतामढ़ी-दिल्ली: शनिवार
  • आनंद विहार-लौकहा बाजार: प्रतिदिन
  • लौकहा बाजार-आनंद विहार: प्रतिदिन
  • ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर: रविवार
  • मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश: सोमवार

त्योहारों के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है. इसके बावजूद प्रमुख रेगुलर ट्रेनों में अभी से टिकटों की भारी मांग देखने को मिल रही है. ऐसे में यात्रियों के लिए स्पेशल और क्लोन ट्रेनें अतिरिक्त विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगी.

Also Read: बिहार में 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी जमीन, इस दिन महा अभियान चलाकर बांटा जाएगा पर्चा, जानें किस जिले को कितना लक्ष्य

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन