Bihar News: राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे 50-50 बेड के रक्षा गृह, होम में रहने वाली लड़कियां की जायेंगी शिफ्ट
Bihar News: अब इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जायेगा एवं वहां से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर से इसको लेकर काम शुरू हो जायेगा. विभाग इस संबंध में जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए सभी डीएम को पत्र भेजा है.
पटना. राज्य के सभी जिलों में लड़कियों के लिए 50 बेड का रक्षा गृह बनाया जायेगा.इसको लेकर समाज कल्याण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर विभागीय मंत्री के स्तर से सहमति मिल गयी है. अब इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जायेगा एवं वहां से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर से इसको लेकर काम शुरू हो जायेगा. विभाग इस संबंध में जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए सभी डीएम को पत्र भेजा है. पूर्व से पटना में एक रक्षा गृह का संचालन हो रहा है.
आपके शहर में
अधिकारियों ने किया सभी होम में सर्वे : विभाग के अधिकारियों ने बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों से बातचीत कर उनसे यह जानने की कोशिश की है कि होम में रहने में उन्हें किस तरह की परेशानी हो रही है.वहीं, इस परेशानी का समाधान सभी जाना. जब लड़कियों ने अपनी परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया, तो उनकी बातों के आधार पर अधिकारियों ने ब्योरा तैयार कर विभाग को सौंप दिया है, जिसके बाद सभी जिलों में रक्षा गृह शुरू करने का निर्णय लिया गया.
लड़कियों की यह हो रही है परेशानी
रिपोर्ट के मुताबिक अभी होम में दो तरह की लड़कियों को रखा जाता है. जिसमें एक एेसी लड़कियां होती है, जो बिल्कुल अकेली हैं और उनका कोई परिवार नहीं है. वहीं दूसरी वैसी लड़कियां जो किसी तरह से घर से भागी हुई या खोयी हुई. इन दोनों का रहन – सहन बिल्कुल अलग होता है और इन दोनों को एक साथ एक ही होम में रहने में परेशानी होती है. इसलिए अब रक्षा गृह में घर से भागी हुई या किसी तरह से खोयी हुई लड़कियों को रक्षा गृह में रखा जायेगा.
Posted by: Radheshyam kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए