DDU से झाझा के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन के लिए टेंडर शुरू, 400 KM लंबा बिछेगा रेलवे ट्रैक

Updated:
विज्ञापन

रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

DDU Patna Jhajha Rail Line: बिहार के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. डीडीयू से झाझा के बीच नई रेल लाइन बिछाई जायेगी. इसकी लंबाई लगभग 400 किलोमीटर होगी. इस रेल लाइन के बिछने से यात्रियों को लेट लतीफी से राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन

DDU Patna Jhajha Rail Line: डीडीयू-पटना-झाझा रेलखंड से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर है. दिल्ली-हावड़ा के सबसे व्यस्त रेल रूट में शामिल इस रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ने मास्टर प्लान तैयार किया है. पूर्व मध्य रेल प्रशासन डीडीयू से झाझा के बीच करीब 400 किलोमीटर अतिरिक्त रेल लाइन विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है.

विज्ञापन

क्या है नई रेल लाइन का उद्देश्य?

इसका सीधा उद्देश्य रेल लाइन पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना, यात्री और मालगाड़ियों के संचालन को ज्यादा सुगम बनाना है. पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने बताया कि लगातार बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए डीडीयू से झाझा तक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है. योजना के तहत डीडीयू से किऊल के बीच तीसरी और चौथी लाइन, जबकि किऊल से झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी.

इन 6 हिस्सों में बंटा प्रोजेक्ट

पूरे प्रोजेक्ट को 6 प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है. इनमें डीडीयू-दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल और किऊल-झाझा रेलखंड शामिल हैं. अलग-अलग हिस्सों में काम को गति देकर परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

ट्रेनों की रफ्तार पर क्या होगा असर?

इस रूट पर फिलहाल यात्री ट्रेनों के साथ बड़ी संख्या में मालगाड़ियां भी चलती हैं. सीमित रेल क्षमता के कारण कई बार ट्रेनों को आगे बढ़ने के लिए सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है. इसका असर राजधानी, सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत दूसरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता पर पड़ता है.

अतिरिक्त रेल लाइनें उपलब्ध होने के बाद ट्रेनों के संचालन को ज्यादा बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा. माल और यात्री ट्रेनों के लिए अतिरिक्त क्षमता मिलने से परिचालन संबंधी दबाव कम करने में मदद मिलेगी. नतीजा यह हो सकता है कि आउटर पर खड़े रहने और अनावश्यक देरी की समस्या में बड़ी कमी आए.

इस परियोजना का असर सिर्फ यात्रियों के सफर तक सीमित नहीं रहेगा. डीडीयू से झाझा तक रेल नेटवर्क मजबूत होने से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्री आवागमन और माल ढुलाई को भी गति मिलने की उम्मीद है.

Also Read: Nandan Yadav Encounter Case: जमुई में नंदन यादव के एनकाउंटर पर सीएम बोले- अपराधी का कोई जात नहीं होता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन