30 लीटर शराब लेकर जा रही थी महिला, गुप्त सूचना पर पुलिस ने रास्ते में पकड़ा, भेजी गयी जेल
सांकेतिक तस्वीर
सोनकी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वासुदेवपुर पुल के पास कार्रवाई की. इस दौरान 30 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दरभंगा: सदर क्षेत्र के सोनकी थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम वासुदेवपुर पुल के पास कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, महिला शराब की खेप लेकर जा रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
गिरफ्तार महिला की पहचान सुपौल थाना क्षेत्र के कौवाटाड़ी गांव निवासी गणेश सदाय की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है.
30 लीटर देसी शराब बरामद
सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. मामले में शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गयी.
पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
यह भी पढ़ें
शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन, हॉटस्पॉट पर लगातार होगी छापेमारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए