दिल्ली एयरपोर्ट पर एक घंटे तक स्पाइसजेट के विमान में गर्मी में उबलते रहे यात्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jun 2024 11:52 PM
दिल्ली एयरपोर्ट पर दरभंगा की उड़ान को तैयार विमान में एसी चालू नहींं किये जाने से एक घंटे तक यात्री भीषण गर्मी में उबलते रहे.
दरभंगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर दरभंगा की उड़ान को तैयार विमान में एसी चालू नहींं किये जाने से एक घंटे तक यात्री भीषण गर्मी में उबलते रहे. एक तो दिल्ली की गर्मी और ऊपर से बिना एसी एवं पंखे के बंद विमान ने यात्रियों के शरीर से पानी निचोड़ लिया. लोग रूमाल आदि से पसीना पोंछते रहे. जिसके पास जो सामान था, उसी से बदन पर हवा करते रहा. जब विमान ने उड़ान भरा, तब जाकर एसी चालू किया गया. इसके बाद यात्रियों की जान में जान लौटी. यहां विमान से उतरे यात्रियों ने यादें साझा की. कहा कि विमानन कंपनी ने यात्री सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया है. एक घंटे तक लोग बंद विमान में उबलते रहे, पर कर्मचारी एसी चालू नहीं किये जाने का कारण नहीं बताये. यात्रियों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली से दरभंगा आने वाले विमान (संख्या एसजी 476) में भीषण गर्मी से उनका सामना हुआ. चेकिंग के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया. एसी ऑन नहीं किया गया. गर्मी के कारण पैसेंजरों की स्थिति असहज होने लगी. खासकर बीमार, बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे काफी परेशानी हुए. पैसेंजरों ने रूमाल, कागज आदि से हवा झेलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की. यह स्थिति करीब एक घंटे तक रही. सुबह करीब 11 बजे विमान के टेक ऑफ के बाद एसी ऑन की गयी. इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी. यात्रियों ने स्पाइस जेट प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया है. यात्रियों ने बताया कि विमान की सभी सीट फुल थी. दरभंगा हवाई पर उतरे यात्री स्पाइस जेट की कुव्यवस्था को लेकर काफी गुस्से में दिखे. एक यात्री रोहन कुमार ने बताया कि चेकिंग के बाद सभी को विमान में चढ़ाया गया. एक घंटे तक एसी ऑन नहीं किया. इस कारण विमान के अंदर 40 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान हो गया. लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. ऑक्सीजन की कमी लोग महसूस करने लगे. कहा कि विमान के टेक ऑफ के बाद एसी ऑन की गयी. यात्रा के दौरान आसमान में स्पाइसजेट के सर्विस को लेकर लोग नाराज थे. सभी आपस में इस पर पूरी राह चर्चा करते रहे. कई यात्रियों ने दोबारा स्पाइस जेट से यात्रा नहीं करने की बात कही. कई पैसेंजरों का कहना था कि नागरिक उड्यन मंत्रालय के बदतर पर्यवेक्षण का वे लोग प्रतिफल भुगत रहे हैं. मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग नाराजगी जता रहे रहे हैं. कई यूजर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










