व्यवहार न्यायालय में तीन अधिवक्ताओं ने की मैथिली भाषा में बहस

Updated:
विज्ञापन

अद��लत में तीन मुकदमों में अधिवक्ताओं ने मैथिली भाषा में बहस की

विज्ञापन

दरभंगा. व्यवहार न्यायालय दरभंगा के न्यायिक दण्डाधिकारी राघव की अदालत में तीन मुकदमों में अधिवक्ताओं ने मैथिली भाषा में बहस किया. अधिवक्ता शशिकांत झा ने एक आपराधिक मामले में अभियुक्त की ओर से अपनी बातें मैथिली में रखी, अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने एक जमानत याचिका पर अभियुक्त की ओर से मैथिली भाषा में बहस की. वहीं एक दूसरे आपराधिक मामले के अभियुक्त की जमानत याचिका पर अधिवक्ता पवन कुमार चौधरी ने मैथिली में बहस की. न्यायिक दंडधिकारी राघव ने तीनों अधिवक्ताओं द्वारा मैथिली में की गयी बहस सुनने के बाद न्यायिक आदेश पारित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन