रामनवमी पर प्रतिमा स्थापित

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जगह-जगह रामनवमी के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया. मंदिरों में विशेष पूजन किया गया.

विज्ञापन

तारडीह (दरभंगा). प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जगह-जगह रामनवमी के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया. मंदिरों में विशेष पूजन किया गया. महावीरस्थान में पूजा-अर्चना कर ध्वजा को स्थापित किया गया. इस अवसर पर अवाम गांव के महावीर मंडप में राम-जानकी, लक्ष्मण व हनुमान की प्रतिमा वैदिक रीति से पूजन के पश्चात स्थापित किया गया. अवाम, श्रीरामपुर, नदियामी घाट, ठेंगहा, कैथवार, पोखरभिंडा, राजाखरबार, कठरा, लगमा, विसहथ, उजान, कुरसो मछैता, नदियामी आदि जगहों पर रामनवमी के अवसर पर ध्वजा स्थापित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन