राखी बंधवाकर लौट रहे भाइयों की बाइक टकराई, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

राखी बंधवाकर लौट रहे भाइयों की बाइक टकराई, छह लोग गंभीर रूप से घायल

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दरभंगा जिले में दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार युवक जख्मी हुए, जबकि दूसरी घटना में सड़क किनारे गड्ढे में दो लहूलुहान मिले।

विज्ञापन

Darbhanga road accident: दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देर शाम हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल छह युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पहली घटना मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क मार्ग पर रैयाम पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही रैयाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर थाना सुरक्षित पहुंचा दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bike collision: राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवकों की बाइक आपस में भिड़ी

घायलों की पहचान रैयाम निवासी सुरेश पासवान, अभिषेक पासवान तथा केवटी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी राजू सदाय और मोहित सदाय के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि राजू और मोहित अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मल कुमार लाल के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार अभिषेक पासवान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.

पाराडीह चौक के समीप सड़क किनारे गड्ढे में मिले दो लहूलुहान युवक

दूसरी घटना दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-527 बी पर पाराडीह चौक के समीप हुई, जहां सड़क किनारे गड्ढे में दो युवक लहूलुहान हालत में मिले. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गंभीर स्थिति में सीएचसी केवटी रनवे पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों की पहचान पैगंबरपुर निवासी सुजीत पंडित और शम्भू कुमार साह के रूप में हुई है. केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं के मामलों में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन