सफाई कर्मियों के हक की आवाज विधानसभा तक पहुंची, विधायक ने उठाई बड़ी मांग

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा में सवाल उठाते विधायक विनय कुमार चौधरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने विधानसभा सत्र में सफाई कर्मियों को अकुशल श्रमिक की श्रेणी से हटाकर कुशल श्रमिक का दर्जा देने और उनकी मजदूरी बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी सबसे जोखिम भरा काम करते हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से सफाई कर्मियों को कुशल श्रमिक की श्रेणी में शामिल कर उनकी मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी सबसे कठिन और जोखिम भरा कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें अकुशल श्रमिक की श्रेणी में रखना उचित नहीं है.

विज्ञापन

Benipur News: विधानसभा में मजबूती से रखा सफाई कर्मियों का पक्ष

विधानसभा में चर्चा के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्र ने सरकार के निर्धारित मापदंडों का हवाला देते हुए संकल्प वापस लेने का आग्रह किया. इसके बावजूद विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि उनकी कार्य परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें कुशल श्रमिक का दर्जा मिलना चाहिए.

हाल की हड़ताल से जुड़ा है मामला

विधायक ने बताया कि हाल ही में बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल उनकी पहल पर समाप्त हुई थी. उसी दौरान सफाई कर्मियों ने उन्हें अपनी मजदूरी और श्रमिक श्रेणी से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया था. इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का निर्णय लिया.

सफाई कर्मियों ने जताया आभार

विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद सफाई कर्मियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. उनका कहना है कि यदि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों सफाई कर्मियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा 1 लाख तक अनुदान, ईवी नीति से बढ़ेगी हरित परिवहन व्यवस्था


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन