सड़क किनारे खड़ी बड़ी गाड़ियों से लग रहा जाम, विद्युत उपकेंद्र के पास आधा घंटा तक फंसे रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

बिरौल विधुत उपकेंद्र समीप मुख्य पथ पर सड़क जाम | Prabhat Khabar Network

बिरौल में सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिरौल. सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क पर आए दिन जाम की समस्या से आम लोग परेशान हैं. टू-लेन सड़क के एक हिस्से में बड़ी-बड़ी गाड़ियों के खड़े हो जाने के कारण यह स्थिति बन रही है. गुरुवार को बिरौल विद्युत उपकेंद्र के समीप भीषण जाम देखने को मिला. दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. करीब आधा घंटा तक लोग जाम में फंसे रहे. जरूरी काम से जा रहे लोग परेशान रहे. अंत में इसी मार्ग से गुजर रहे पुलिस वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम को हटवाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है. सुपौल बस स्टैंड व कॉलेज के समीप और बाजार क्षेत्र में रोजाना इसी तरह जाम लगता है. टू-लेन सड़क होने के बावजूद एक तरफ ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे बची हुई आधी सड़क पर ही आवागमन होता है. थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही जाम लग जाता है. दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए. इस संबंध में बिरौल एसडीओ शशांक राज ने कहा कि सड़क पर जाम की समस्या गंभीर है. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा. सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन