राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा लोक सभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने शुक्रवार को दो सेट में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम राजीव रोशन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा लोक सभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने शुक्रवार को दो सेट में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम राजीव रोशन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रस्तावक के रूप में अधिवक्ता सुभाष महतो वहां मौजूद थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में त्रिवेणी पासवान ने एक सेट में नामांकन किया. तीन लोगों ने कटाया नाजिर रसीद नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नाजीर रशीद ( एनआर ) कटाया. इनमें समाजवादी लोक परिषद पार्टी की ओर से वैशाली निवासी अंशु कुमारी, समस्तीपुर क्षेत्र से आने वाले जनतंत्र आकाश पार्टी के प्रत्याशी रजनीश कुमार एवं वाजिब अधिकार पार्टी से शीशो निवासी रंजीत कुमार राम शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन