दरभंगा के बेनीपुर में केंद्रीय विद्यालय को लेकर तैयारी तेज, डीएम ने दो स्कूलों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संचालक के लिए भूमिका जायजा लेते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है. डीएम कौशल कुमार ने स्कूलों का निरीक्षण कर अस्थायी संचालन की संभावना जताई है. स्थायी भवन के लिए भी जमीन देखी गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. बेनीपुर में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. गुरुवार को डीएम कौशल कुमार ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का पुनः स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने प्लस टू जयानंद उच्च विद्यालय, बहेड़ा और प्लस टू जय नारायण झा विनीत उच्च विद्यालय, नवादा का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद प्राथमिकता के आधार पर जयानंद उच्च विद्यालय, बहेड़ा में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन की संभावना जतायी जा रही है. इसके साथ ही डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए चिन्हित जमीन का भी निरीक्षण किया.

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संचालक के लिए भूमिका जायजा लेते डी एम | Prabhat Khabar Network

Benipur News: जयानंद उच्च विद्यालय, बहेड़ा में अस्थायी संचालन की संभावना

डीएम कौशल कुमार ने दोनों विद्यालयों के भवन, परिसर और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया. अधिकारियों से तत्काल केंद्रीय विद्यालय शुरू करने के लिए जरूरी संसाधनों और निर्धारित मानकों की जानकारी ली गयी.

निरीक्षण के बाद जयानंद उच्च विद्यालय, बहेड़ा को अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए प्राथमिकता में रखने की संभावना जतायी जा रही है. प्रशासन की ओर से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है.

नवादा के विद्यालय का भी लिया जायजा

डीएम ने प्लस टू जय नारायण झा विनीत उच्च विद्यालय, नवादा का भी निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय परिसर और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गयी.

केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी संचालन के लिए दोनों विद्यालयों की स्थिति का तुलनात्मक आकलन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं और मानकों के अनुरूप उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सके.

स्थायी भवन के लिए तीन जगह जमीन देखी गयी

अस्थायी संचालन के साथ केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण की तैयारी भी चल रही है. इसी क्रम में डीएम ने रामपुर, बहेड़ा डाक बंगला और माधोपुर में चिन्हित जमीन का जायजा लिया.

उन्होंने बहेड़ा काजियाना स्थित डाक बंगला की भूमि पर स्थायी भवन निर्माण की संभावना को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को जमीन का आकलन करने का निर्देश दिया. भूमि की उपयुक्तता और उपलब्ध क्षेत्र समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी लेने को कहा गया.

संसाधनों और मानकों की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान डीएम ने तत्काल केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए जरूरी संसाधनों और निर्धारित मानकों की जानकारी अधिकारियों से ली. विद्यालय शुरू करने से पहले भवन, कमरों, परिसर और अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है.

प्रशासन का प्रयास है कि अस्थायी संचालन के लिए उपयुक्त विद्यालय का चयन कर आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए.

एक सितंबर को भी हुआ था निरीक्षण

ज्ञात हो कि एक सितंबर को डीएम कौशल कुमार और एसएसपी ने भी जेएनजेभी उच्च विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया था. इसके बाद गुरुवार को डीएम ने दोबारा विद्यालयों और स्थायी भवन के लिए चिन्हित जमीन का जायजा लिया.

लगातार निरीक्षण से बेनीपुर में केंद्रीय विद्यालय को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीईओ विद्यानन्द ठाकुर, एसडीओ मनीष कुमार झा, डीसीएलआर अविनाश सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, अंचल अधिकारी राजीव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: खेती में मशीन लगाने का मौका, किसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन