शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, शीशा तोड़ा, आरोपित को जबरन गाड़ी से उतारा

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा के रैयाम थाना की क्षतिग्रस्त गाड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केवटी में शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. आरोपित को छुड़ाने के दौरान पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया. घटना के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और छापामारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

दरभंगा पुलिस पर हमला: केवटी के रैयाम थाना क्षेत्र के वंशारा पंचायत स्थित ठीकरा टोला में बुधवार रात देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस ने दो लीटर देसी शराब के साथ एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था. आरोपित को पुलिस वाहन से ले जाने के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस वाहन को घेरकर किया हंगामा

बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आरोपित को जबरन पुलिस वाहन से नीचे उतार लिया. इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वाहन के आगे के शीशे पर प्रहार किए जाने से वह टूट गया. अचानक हुए हंगामे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.

सूचना मिलते ही पहुंची कई थानों की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रैयाम थानाध्यक्ष रोशन कुमार-टू पुलिस बल के साथ ठीकरा टोला पहुंचे. उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी. इसके बाद करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.

करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेने की बात

वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने इसके बाद इलाके में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हंगामे और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने में कौन-कौन लोग शामिल थे.

थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की

रैयाम थानाध्यक्ष रोशन कुमार-टू ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी ही विस्तृत जानकारी देंगे. पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढे़ं:

एक रोटी कम खा लें, बच्चों को शिक्षा जरूर दें, केवटी में गरीब चौपाल में बोले डॉ. संतोष कुमार सुमन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन