PM Modi की इस बात को सहन नहीं कर पाएगी RJD, बोले- 'नीतीश सरकार से पहले… '
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Nov 2024 8:12 PM
PM Modi: दरभंगा में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासन में बिहार ने अद्भुत विकास किया है. इस दौरान उन्होंने पहले की सरकारों पर जमकर निशाना साधा.
PM Modi: दरभंगा के शोभन में एम्स की नींव रखने के बाद आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश में सबसे बड़ी आबादी गरीबों की और मिडिल क्लास के लोगों की है. बीमारी के दिनों में यह पूरा परिवार तबाह हो जाता है. हम सब इसी पृष्ठभूमि से हैं. पहले कठिन दौर था. अस्पताल कम थे. डॉक्टर कम थे. दवा महंगी थी. जांच का कोई ठिकाना नहीं था. सरकारें बड़े- बड़े दावे और वादे में उलझी रहती थी. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के पहले स्वास्थ्य और बीमारी को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखता था. लेकिन, हम लोगों ने यह सबकुछ बदला.” पीएम मोदी बिना नाम लिए लालू यादव की पार्टी राजद पर निशाना साधा.

नल से जल अभियान का किया जिक्र
पीएम मोदी ने नल से जल योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह सेहत से जुड़ा है. समय रहते यदि किसी भी बीमारी की इलाज किया जाए, तो उसे गंभीर होने से रोका जा सकेगा. लोकसभा चुनाव के दौरान 70 साल के उम्र से अधिक के लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने के वादे की याद दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैने इस वादे को पूरा दिया है. इससे बिहार के भी 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को ‘आयुष्मान वय वंदन’ योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना से देश में चार कराेड़ से अधिक लोगों का मुफ्त में इलाज संभव हुआ. यह व्यवस्था नहीं होती, तो इनमें से ज्यादातर लोग भर्ती भी नहीं हो पाते. एनडीए सरकार की इस योजना से उनकी चिंता दूर हुई.
मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल पर क्या बोले पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मुजफ्फरपुर में बन रहे कैंसर अस्पताल की चर्चा करते हुए कहा कि इसके बन जाने से एक ही छत के नीचे कैंसर के इलाज की सभी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अगले साल मार्च में इसका निर्माण पूरा हो जायेगा. हम सबकी इच्छा इसके लोकार्पण में भी पीएम आएं. पीएम ने बिहार से जुड़ी अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आमस-दरभंगा सड़क परियोजना पर काम चल रहा है. साथ ही दरभंगा एवं आसपास के शहरों को भी घरों में नल की जल की तरह सस्ता गैस मिलने लगेगा.
मिथिला मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय संस्थान बनाये जाने की घोषणा की
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के किसानों का 25 हजार करोड़ रुपये दिये गये हैं. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत यहां का मखाना दुनियाभर में नाम कमा रहा है. उन्होंने मिथिला मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय संस्थान बनाये जाने की घोषणा की. केंद्रीय बजट में बाढ़ से निबटने के लिए 11 हजार करोड़ से अधिक के प्रबंध किये जाने तथा नेपाल से बातचीत करने का भी पीएम मोदी ने लोगों को भरोसा दिलाया.

पाली भाषा को लेकर क्या बोले
पीएम मोदी ने कहा कि मैथिली भाषा को एनडीए सरकार ने ही संविधान की आठवीं अनुसूची में जगह दिलायी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बिहार की पाली भाषा को विकसित किया जा रहा है. भगवान बुद्ध के संदेश इसी भाषा में हैं. इसके बढ़ने से लोगों को भगवान बुद्ध के संदेश पढ़ने को मिल सकेंगे.
शारदा सिन्हा को किया याद
प्रधानमंत्री ने मिथिला की बेटी शारदा सिन्हा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छठ महापर्व को देश- विदेश में प्रतिष्ठा दिलायी. उन्होंने दरभंगा महाराज के योगदान की भी चर्चा की. साथ ही काशी में उनके सहयोग से हुए कार्यों को भी याद किया.
कांग्रेस की सरकारों पर तंज
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के 60 साल में देश में केवल एक ही एम्स, वह भी दिल्ली में बन पाया. बाद के दिनों में कुछ नये एम्स बने तो वह भी बीमार की हालत में रहे. हमारी सरकार ने उन अस्पतालों की बीमारियों को भी दूर किया और देश मे अब 23 एम्स हो गये. उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में देश में एमबीबीएस की कक्षा में 75 हजार और सीटें जोड़ी जायेंगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार को गुलाबी ठंड का इंतजार, चार साल में इस बार सबसे गर्म रहा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










