नगरडीह में विवाहिता की गला घोंट कर हत्या, नलकूप के पास फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

काजी बहेड़ा निवासी स्व. शिव दयाल चौपाल की 43 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर लाश फेंक दिया गया.

विज्ञापन

जाले. काजी बहेड़ा निवासी स्व. शिव दयाल चौपाल की 43 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर लाश फेंक दि��ा गया. शव रविवार को नगरडीह निवासी संजय पंजियार के निजी नलकूप के समीप से बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. छानबीन शुरू कर दी. हत्या की वजह समाचार प्रेषण तक सामने नहीं आ पायी थी. परिजनों के अनुसार 24 अगस्त की संध्या वह गांव के ही बाजार से सब्जी खरीदकर घर आयी थी. सब्जी रखने के बाद वह नगरडीह गांव के लिए निकली थी. काफी समय बीत जाने के बावजूद उसके नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. रविवार की सुबह नगरडीह निवासी संजय पंजियार के निजी नलकूप के पास वह मृत अवस्था में मिली. शव मिलते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. वहीं सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने गला घोंटकर हत्या कर शव यहां फेंक दिया है. अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा. बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन