ePaper

Darbhanga News: राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने दरभंगा हवाई अड्डा का किया निरीक्षण

Updated at : 13 Oct 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने दरभंगा हवाई अड्डा का किया निरीक्षण

Darbhanga News:राज्य सभा सांसद संजय झा ने शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. यात्री सुविधा के मद्देनजर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पार्था साहा से विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राज्य सभा सांसद संजय झा ने शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. यात्री सुविधा के मद्देनजर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पार्था साहा से विस्तृत चर्चा की. नये टर्मिनल भवन की डिजाइन का अवलोकन किया. टर्मिनल पर यात्रियों की बुनियादी सुविधा को लेकर निदेशक से चर्चा की. जानकारी के अनुसार संजय झा ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर निदेशक से जानकारी मांगी. इसके अलावा रात में विमानों के सुरक्षित रूप से लैंडिंग व टेक आफ को लेकर निदेशक से पूछताछ की. डायरेक्टर ने कहा कि मामले को लेकर दिसंबर माह में आइएलएस सिस्टम का विशेष टीम द्वारा निरीक्षण किया जायेगा. इसके अलावा सांसद ने रनवे विस्तार को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बाबत निदेशक से जानकारी ली. एयरपोर्ट के पूरे परिसर का निरीक्षण करने के बाद संजय झा दिल्ली के लिये रवाना हो गये. इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक पार्था साहा ने कहा कि दिल्ली जाने के क्रम में सांसद ने यात्रियों की सुविधा को लेकर परिसर का निरीक्षण किया. हवाई अड्डा के विस्तार से संबंधित जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन