नेपाल की नाबालिग लड़की ने दर्ज करायी दुष्कर्म की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

नेपाल की एक नाबालिग युवती ने महिला थाना में मधुबनी के एक युवक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

दरभंगा. नेपाल की एक नाबालिग युवती ने महिला थाना में मधुबनी के एक युवक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि काम के सिलसिले में उसकी पहचान मधुबनी के छपराही निवासी सोनू कुमार से हुई थी. सोनू उसे फुसलाकर अपने गांव ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. विरोध करने पर सोनू व उसकी पत्नी ने मारपीट की. बाद में घर छोड़ने की बात कह दरभंगा ले आया. यहां बेंता में एक जगह रखा तथा उसके साथ फिर दुष्कर्म किया. विरोध करने पर सोनू की पत्नी ने कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है. किसी को कहा तो वीडियो वायरल कर देगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन