उछटी में कई ने थामा जन सुराज का दामन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हाटी गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया
विज्ञापन
बिरौल
. उछटी पंचायत के हाटी गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान पंचायत अध्यक्ष ललिता देवी व अमरकांत झा भी मौजूद थे. इसमें पंचायत के कई लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष ने लोगों को प्रशांत किशोर के विचारों को साझा किया. कहा कि आने वाले 10 साल में बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए जन सुराज का यह अभियान समाज के लोगों को जोड़कर एक सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है. मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष लालन मंडल, संतोष कुमार पासवान, शिवजी मंडल, विवेकानन्द झा, बुझनजी, लालबाबू पासवान, धनराज पासवान, जानकी देवी, सुधीर देवी, बुधनी देवी, शीला देवी आदि उपस्थित थी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन