Darbhanga News: पति से विवाद होने पर महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
ससुराल में विवाद के कारण एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
सदर. ससुराल में विवाद के कारण एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका बहेड़ा थाना क्षेत्र के सझुआर निवासी मुरारी पासवान की 25 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी बताया गया है. पिंकी मायके देकुली चट्टी रक्षाबंधन पर आयी थी. मायके से वह दो दिन पूर्व अपने ससुराल लौटी थी. इसी बीच शनिवार को पिंकी व उनके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद को लेकर पिंकी ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि इससे पहले भी कई बार पति-पत्नी दोनों में अनबन हो चुका था. लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए दो बार सामाजिक पंचायत भी हो चुकी है. इस मामले को लेकर कोर्ट ने आपस में विवाद सुलझाने के लिए छह माह का समय दिया था. इधर बहन की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के भाई देकुली चट्टी निवासी परवीन के फर्द बयान पर सोनकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें परवीन ने बहनोई मुरारी पासवान, उसकी मां समेत ससुराल के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है. कहा है कि पिंकी की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर देकर मार डाला है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का सामने आयेगी. सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए