Darbhanga News: ट्रक की ठोकर से एक छात्र की मौत, दूसरा जख्मी
Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सुपौल-बौराम मुख्य मार्ग स्थित सन कन्हई गांव के निकट रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये.
Darbhanga News: गौड़ाबौराम.
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सुपौल-बौराम मुख्य मार्ग स्थित सन कन्हई गांव के निकट रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल छात्र सनकन्हई निवासी कारी मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र किशन मुखिया व रामजी मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र शिवानंद मुखिया है. दोनों छठी कक्षा का छात्र है. स्थानीय लोगों ने जख्मी छात्रों को बौराम पीएससी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया. रास्ते में ही किशन की मौत हो गयी. दोनों छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान बौराम की ओर जा रहा गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आकर दोनों जख्मी हो गया. ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार झा ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए