कमतौल रेलवे गुमटी पर जाम से राहगीर परेशान, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे भी जाम में फंस रहे

Updated:
विज्ञापन

रेल गुमटी पर फाटक खुलते ही आमने सामने फंसते वाहन

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर कमतौल रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे गुमटी पर हर दिन लंबा जाम लगता है. इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जानें इस जाम की वजह और समाधान की मांग.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर कमतौल रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित रेलवे गुमटी पर रोजाना लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. सुबह-शाम ही नहीं, दोपहर में भी रेल फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों को करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाटक खुलते ही मच जाती है अफरातफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ओर से वाहन चालक रेल फाटक के बिल्कुल पास तक वाहन खड़े कर देते हैं. फाटक खुलते ही दोनों दिशाओं से एक साथ निकलने की होड़ मच जाती है, जिससे वाहन आमने-सामने फंस जाते हैं और लंबा जाम लग जाता है.

बाइक, ऑटो, टेंपो और कार चालकों के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है.

यह भी पढ़ें: डीएमसीएच में बगैर आईडी कार्ड घूम रहे आयुष्मान कर्मियों पर उठ रहे सवाल

स्कूली बच्चे और एंबुलेंस भी होती हैं प्रभावित

रोजाना लगने वाले इस जाम से विद्यालय जाने वाले छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. कई बार मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस और पुलिस वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं.

ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की मांग

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फाटक पर सफेद लाइन और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं करते. यदि चालक फाटक से कम से कम 10 मीटर पहले वाहन रोककर एक लाइन में खड़े हों तो जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है.

स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर होमगार्ड या ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन