जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पेयजल, शिक्षा एवं मनोरंजन की बेहतरी का दिया निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 10:44 PM
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, डीएम सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, एसएसपी सह प्राधिकार के सदस्य जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से शनिवार को मंडलकारा का निरीक्षण किया.
दरभंगा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, डीएम सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, एसएसपी सह प्राधिकार के सदस्य जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से शनिवार को मंडलकारा का निरीक्षण किया. डीएम ने कारा में स्वच्छता, साफ-सफाई, वाशरूम की स्थिति, पानी टंकी की आवश्यकता जैसे मूलभूत सुविधाओं के संबंध में फीड बैक लिया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिला बैरक में महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बाबत पूछताछ की. पुरुष वार्डों का निरीक्षण कर कैदियों की समस्याओं को सुना. जेल अस्पताल, रसोइ घर, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था को देखा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कारा में पीने के पानी, कैदियों की शिक्षा एवं उनके मनोरंजन आदि को बेहतर करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कारा की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी मंडल काराधीक्षक स्नेहलता से जानकारी ली. जेल लिगल एड क्लिनिक द्वारा बंदियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान प्राधिकार के महिला सदस्या प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश पोक्सो सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव मौजूद रहे. मौके पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता बेबी सरोज, प्रकाश चंद्र झा, मुन्ना दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










