दरभंगा: शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, मां ने पुलिस को किया था फोन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अग्यासपुर गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर पहुंचकर हंगामा किया. उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अग्यासपुर गांव में शराब के नशे में घर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने थाने में ब्रेथ एनलाइजर से जांच करायी, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई.
आपके शहर में
मां ने डायल-112 पर दी सूचना
गिरफ्तार युवक की पहचान स्व. जागेश्वर सहनी के पुत्र राकेश सहनी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राकेश सहनी शराब के नशे में घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के साथ हंगामा करने लगा.
उसकी मां मरनी देवी ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर से की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राकेश सहनी को अपने साथ सिंहवाड़ा थाना ले गयी. थाने में पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर से उसकी जांच की. जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है.
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
उत्तर बिहार में 2 से 6 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश और तापमान का पूर्वानुमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए