बाइक की ठोकर से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जख्मी कुम्हरौली निवासी वासुदेव राम के 16 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

कमतौल. भरवाड़ा-कमतौल पथ में कुम्हरौली चौक से नरौछ जाने वाली सड़क में शनिवार की देर रात बाइक की ठोकर से जख्मी कुम्हरौली निवासी वासुदेव राम के 16 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई. मालूम हो कि इस घटना में बाइक सवार जाले थाना क्षेत्र के नरौछ गांव निवासी दिनेश ठाकुर का पुत्र धर्मवीर कुमार ठाकुर भी जख्मी हो गया. इसके बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दि. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों ज़ख्मियों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा. बाइक जब्त कर थाना ले गए. बताया जाता है कि जख्मी किशोर कुमार के परिजन बेहतर इलाज के लिए शहर के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग शोकाकुल हैं. जख्मी बाइक चालक का इलाज रेफरल अस्पताल में चलने की बात बतायी जा रही है. प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सम्बंधित थाना से फर्द ब्यान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन