Darbhanga News: महिला की हत्या मामले में आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार
Darbhanga News:घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव में तंतु झा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.
Darbhanga News: बिरौल. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव में तंतु झा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. शनिवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इस बावत बताया कि 12 नवंबर 2024 की रात 23 वर्षीया तंतु झा की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया. मृतका के पिता नूनू झा के आवेदन पर 14 नवंबर को घनश्यामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया. इसमें ससुर बौआ झा, सास सुधीरा देवी, पति राहुल झा, गोतनी सोनी देवी व ननद पल्लवी देवी को आरोपित किया गया था. घटना की जांच के क्रम में एक विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर 23 नवंबर को शिवनगरघाट के निकट से ससुर बौआ झा व सास सुधीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल के सराहनीय कार्य को लेकर उन्हें पुरस्कृत किये जाने के लिए वरीय अधिकारियों से अनुशंसा की जाएगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए