हरिहरपुर के निखिल झा बने आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल, इलाके में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

निखिल माता-पिता व परिजनों के साथ

सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर के निखिल कुमार झा ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे से मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्ति पाई है. उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा प्रखंड के सैनिकों के गांव के नाम से प्रसिद्ध हरिहरपुर ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. गांव के निखिल कुमार झा ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी), पुणे से मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कमतौल थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सात लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल

2021 में हुआ था एएफएमसी पुणे में चयन

निखिल कुमार झा, हरिहरपुर निवासी स्वर्गीय मनोहर झा के पौत्र और विजय कुमार झा के पुत्र हैं. उनका चयन वर्ष 2021 में एएफएमसी, पुणे में हुआ था. पांच वर्षों की मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2026 में पासआउट कर आर्मी मेडिकल कोर ज्वाइन किया है.

सेवा की पहली पोस्टिंग के लिए उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है.

परिवार में भी देशसेवा की परंपरा

निखिल के पिता विजय कुमार झा वर्तमान में सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर चेन्नई में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि निखिल ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बोकारो से की. उनके छोटे भाई मयंक झा देहरादून से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं, निखिल के चाचा भी सीआईएसएफ में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

सैनिकों के गांव की पहचान बरकरार

हरिहरपुर गांव लंबे समय से सैनिकों के गांव के रूप में जाना जाता है. यहां के कई युवा थल सेना, नौसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस में सेवा दे रहे हैं.

इसी गांव के सेना के हवलदार अरुण कुमार झा ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था. ग्रामीण आज भी उनकी शहादत को गर्व के साथ याद करते हैं.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

निखिल झा की सफलता से गांव में उत्साह का माहौल है. ग्रामीणों ने उनके परिजनों को बधाई दी है और कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन