अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, जिम संचालक पर FIR के बाद तीन रिश्तेदारों से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

कोतवाली थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में जिम संचालक पर एक युवती ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

दरभंगा: कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर जिम संचालक के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके तीन रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए थाना लाया. हालांकि पुलिस इस संबंध में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. मामले में आरोपी जिम संचालक फरार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक आरोपी को जिम के आसपास देखा गया था. जिम संचालक ने प्रेस से बातचीत में युवती पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था.

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि जिम संचालक अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे घूमने, मार्केट जाने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे. युवती ने मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने का भी आरोप लगाया है.

महिला थाना में विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. युवती की ओर से लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष स्वयं कर रही हैं. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वहीं, आरोपी के तीन रिश्तेदारों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन