एपीएचसी रैयाम के कर्मी के साथ मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एपीएचसी रैयाम के कर्मी सह बाढ़-समैला निवासी विजय कुमार दास के साथ मारपीट मामले के आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

केवटी. एपीएचसी रैयाम के कर्मी सह बाढ़-समैला निवासी विजय कुमार दास के साथ मारपीट मामले के आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कर्मी विजय कुमार दास घर से साइकिल से एपीएचसी रैयाम ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के बाहर ईंट-भट्टा के निकट तीन युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दो आरोपितों को पकड़ लिया गया. वहीं तीसरा भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे. जख्मी विजय सहित पैगम्बरपुर गांव के दो आरोपित युवक को सीएचसी लाया. वहीं सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची. जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने धराये दोनों आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि आवेदक विजय कुमार दास के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पैगम्बरपुर निवासी आरोपित राजा कुमार साह व सुंदर साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन