पर्यावरण मानव संस्कृति और जीवन का आधार

Updated:
विज्ञापन

लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग एवं वनस्पति विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

दरभंगा. विश्व पर्यावरण दिवस पर लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग एवं वनस्पति विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. टुनटुन झा अचल ने कहा कि पर्यावरण मानव संस्कृति और जीवन का आधार है. पर्यावरण के महत्व व संतुलन को बनाये रखना आवश्यक है. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ विनय नाथ झा ने की. सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. पीसी मिश्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस को ””””””””इको-डे”””””””” के रूप में नामित करने की बात कही. प्रो. शहनाज ने वायु प्रदूषण को वर्तमान समय में पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी समस्या बताया. विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा है कि अपनी धरती, अपनी माटी का संरक्षण करें. ताकि प्रकृति का कम से कम नुकसान हो. वनस्पति शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ सविता वर्मा ने औषधीय पौधों की विशेषताओं को बताया और उनको संरक्षित करने की चुनौतियों पर चर्चा की. डॉ मनु राज शर्मा ने पेड़ की महत्ता बतायी. इस दौरान गमला में पौधरोपण प्रतियोगिता हुई, जिसमें सानिया शाहीन, श्वेता पायल एवं पूजा कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त की. पोस्टर मेकिंग में संजलि कुमारी, साक्षी कुमारी एवं पुष्पांजलि क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त की. संचालन डॉ रश्मि शिखा, धन्यवाद ज्ञापन सोनू कुमार दास ने किया. उधर, राजकुमारी गणेश शर्मा संस्कृत विद्यापीठ, कोलहंटा पटोरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ अरविंद शर्मा ने पौधरोपण किया. मौके पर डॉ त्रिलोक नाथ झा, डॉ भूपेंद्र नारायण झा, डॉ महंत मिथिलेश दास, डॉ गिरीश कुमार, डॉ बृजेश कुमार, बृजेश कुमार चौधरी, अमितेश कुमार चौधरी, राम शंकर चौधरी, उमेश साह आदि मौजूद थे. इधर, विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय और चंद्रधारी संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में पौधे लगाए गए. केशिका कश्यप और सांविका के हाथों चंद्रधारी संग्रहालय परिसर में पौधा लगवाया गया. अन्य सभी ने भी पौधे लगाए. शोधार्थी मुरारी कुमार झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित होने चाहिये. मौके पर संग्रहालय परिवार के अनिकेत कुमार, मणिशंकर, राहुल कुमार, शुभम कुमार, नीरज कुमार आदि मौजद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन