10 जुलाई तक शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करें, डीएम ने राइस मिलरों को दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय कक्ष आयोजित बैठक में शामिल एसएफसी एवं सहकारिता विभाग पदाधिकारी व अन्य

दरभंगा जिले में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने एक समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी राइस मिलरों को 10 जुलाई तक लंबित आपूर्ति पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न प्रखंडों और राइस मिलों की सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 जुलाई तक पूरी करें लंबित आपूर्ति

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राइस मिलरों और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों (बीसीओ) को स्पष्ट निर्देश दिया कि 10 जुलाई तक लंबित स्वीकृति आदेशों के विरुद्ध शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने कहा कि लंबित आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाए.

समन्वय से पूरा करें लक्ष्य

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि सीएमआर आपूर्ति से जुड़े सभी विभाग, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और राइस मिलर आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें.

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रत्येक राइस मिलर की जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर कार्य करना होगा.

अधिक से अधिक लॉट गिराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने राइस मिलरों को लंबित आपूर्ति में तेजी लाने के लिए अधिक से अधिक लॉट गिराने का निर्देश दिया.

बैठक में एसएफसी के जिला प्रबंधक निशांत कुमार, विभिन्न प्रखंडों के बीसीओ तथा संबंधित राइस मिलर मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन