आपसी रंजिश में दो गुटों में मारपीट, महिला समेत दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धोईघाट गांव में आपसी रंजिश को लेकर सोमवार को देर शाम दो गुटों में मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

सदर. थाना क्षेत्र के धोईघाट गांव में आपसी रंजिश को लेकर सोमवार को देर शाम दो गुटों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों गुट के दो लोग घायल हो गये. कई चोटिल हो गये. घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. घटना को लेकर एक गुट के चलितर मंडल के पुत्र रामपूजन मंडल ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें एक महिला सहित चार लोगों को नामजद किया गया है. इसमें महिला मोना देवी, गजेंद्र मंडल सहित अन्य के नाम शामिल हैं. वादी का कहना है कि उस रात सभी आरोपित जबर्दस्ती घर में घुस आये ओर मारपीट करने लगे. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह सदलबल पहुंचे. छानबीन कर घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक गुट की तरफ से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन