दरभंगा: डीएम ने जिला अतिथि गृह के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिला अतिथि गृह के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Darbhanga News: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को जिला अतिथि गृह परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यपालक अभियंता एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि भवन निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए, ताकि भवन का उपयोग समय पर शुरू किया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन