बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत, पांच दोस्त घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के नदी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई. इस हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना पूनाछ गांव के पास हुई.

विज्ञापन

दरभंगा: नदी थाना क्षेत्र के पूनाछ गांव में शुक्रवार को नहर के ऊपर से गुजरते समय एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के घोघेपुर गांव निवासी मो. रजी अहमद के 30 वर्षीय पुत्र मो. दिलदार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा रहे थे दोस्त

जानकारी के अनुसार, मो. दिलदार अपने गांव के चार-पांच दोस्तों के साथ बोलेरो से पूनाछ गांव में आयोजित मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. पूनाछ गांव के समीप नहर के ऊपर पहुंचने के दौरान बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई.

चालक जब तक वाहन को नियंत्रित कर पाता, तब तक बोलेरो सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी. दुर्घटना में चालक दिलदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर बोलेरो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है. पुलिस घायलों से भी घटना की जानकारी लेने में जुटी है.

यह भी पढ़ें

LNMU UG Semester 2 Result: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, 1.45 लाख छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन