दिलावरपुर में जलजमाव से परेशान ग्रामीण, आठ साल से नहीं मिला समाधान, कांग्रेस नेता का आमरण अनशन

Updated:
विज्ञापन

जलजमाव से प्रभावित सड़क.

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के भैरौपट्टी गांव में दो महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. समाधान नहीं होने से नाराज युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शाहीन परवेज आज से दिलावरपुर चौक पर आमरण अनशन शुरू करेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर प्रखंड के दिलावरपुर पंचायत स्थित भैरौपट्टी गांव में पिछले दो महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शाहीन परवेज सोमवार से दिलावरपुर चौक पर आमरण अनशन शुरू करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ओझौल गोलीकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, एएसआई मो. मोबिन को गोली मारने का मामला

स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 100 से अधिक परिवार रहते हैं. जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है. एंबुलेंस भी प्रभावित इलाके तक नहीं पहुंच पा रही है. लगातार जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

आठ वर्षों से उठ रही मांग

शाहीन परवेज ने बताया कि इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग पिछले करीब आठ वर्षों से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. एक जून को जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था. इससे पहले वर्ष 2018 में भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका.

प्रशासन को दी गई अनशन की सूचना

युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि आमरण अनशन की सूचना जिला पदाधिकारी, एसएसपी, डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और स्थानीय थानाध्यक्ष को दे दी गई है. उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में मां की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से बेटा गंभीर घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन