ePaper

Darbhanga News: बीपीएससी की परीक्षा पास प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की काउंसेलिंग आज से

Updated at : 08 Dec 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: बीपीएससी की परीक्षा पास प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की काउंसेलिंग आज से

Darbhanga News: शेड्यूल के अनुसार नौ से 12 दिसंबर तक प्रत्येक दिन 300-300 प्रधान शिक्षकों की काउंसेलिंग होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बीपीएससी से आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण बिहार प्रारंभिक विद्यालय के लिए चयनित 1390 प्रधान शिक्षक एवं 150 प्रधानाध्यापक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करमगंज स्थित शिक्षा भवन परिसर में नौ से 13 दिसंबर तक होगी. काउंसेलिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. जारी शेड्यूल के अनुसार नौ से 12 दिसंबर तक प्रत्येक दिन 300-300 प्रधान शिक्षकों की काउंसेलिंग होगी. अंतिम दिन 13 दिसंबर को मात्र 190 प्रधान शिक्षकों की काउंसेलिंग होगी. वहीं 12 एवं 13 दिसंबर को 75-75 प्रधानाध्यापक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग होगी.

सुबह नौ बजे से आरंभ होगी पहले स्लॉट की काउंसेलिंग

काउंसेलिंग के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. इसे लेकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित स्त्री एवं पुरुष सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करमगंज स्थित शिक्षा भवन परिसर में 09 से 13 दिसंबर तक होगी. इसके लिए अलग-अलग पांच स्लॉट निर्धारित किये गये हैं. चरणबद्ध रूप से जारी स्लॉट सुबह नौ बजे से शुरू होकर संध्या पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. प्रत्येक स्लॉट 1.30-1.30 घंटे का होगा. पहला स्लॉट सुबह नौ से 10.30 बजे तक, दूसरा स्लॉट 10.30 बजे से दोपहर 12 तक, तीसरा स्लॉट दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, चौथा स्लॉट दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक तथा पांचवा एवं अंतिम स्लॉट दोपहर 3.30 से संध्या पांच बजे तक चलेगा. जारी शेड्यूल के अनुसार नौ दिसंबर से 13 दिसंबर तक काउंसेलिंग में 1390 प्रधान शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जानी है. वहीं 12 से 13 दिसंबर को 150 प्रधानाध्यापकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा.

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर रखना अनिवार्य

अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ में रखना अनिवार्य होगा. उसी पर ओटीपी आएगा. इसके बाद ही सत्यापन का काम शुरू हो सकेगा. सत्यापन में शामिल होने वाले शिक्षक एक दिन के लिए ऑफिशियल ड्यूटी पर माने जाएंगे. निश्चित टाइम व स्लॉट में ही अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. यदि कोई अभ्यार्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं होता है तो उनके लिए अलग से शेड्यूल बनेगा.

यह प्रमाण पत्र साथ में लायें अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों को बीपीएससी की प्रधान शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2024 का मूल प्रवेश पत्र की स्व अभिप्रमाणित प्रति की छाया प्रति, मूल आधार प्रमाण पत्र व उसकी स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति, सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व आयोग के वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्रों की डाउनलोड प्रति साथ लाना है, जिसमें बीपीएससी का वाटर मार्क प्रदर्शित हो. डीइओ से जारी न्यूनतम आठ वर्षों का शिक्षक अनुभव प्रमाण पत्र, परीक्षा के समय दी गई तस्वीर की तीन पासपोर्ट आकार की प्रति, आरक्षण दावा से संबंधित मूल प्रमाण पत्र, जन्मतिथि में छूट (यदि लागू हो) से संबंधित प्रमाण पत्र, पैन कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित छाया प्रति लेकर आना है.

ये रिमार्क्स होंगे दर्ज

सत्यापन के लिए विभाग से जारी निर्देश के अनुसार रिमार्क्स दर्ज किये जायेंगे. कहा गया है कि जांच के क्रम में चार स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र मिलान के बाद सही पाया गया, प्रमाण पत्र संदेहास्पद पाया गया, प्रथम दृष्टया फर्जी पाया गया या अभ्यर्थी अपना मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा.

काउंसेलिंग के लिए टीम गठित

काउंसलिंग में अभिलेख सत्यापन से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए योजना एवं लेखा डीपीओ नवीन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम बनायी गयी है. इसमें स्थापना डीपीओ संदीप रंजन, पीओ सह नगर बीइओ कृतिका वर्मा एवं हायाघाट बीइओ कमलजीत चौधरी को शामिल किया गया है. पांच काउंटर बनाए गए हैं. प्रत्येक काउंटर पर बीइडीएमसी के अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर, बीपीएम, निम्न वर्गीय लिपिक, लेखा सहायक को प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है. वहीं बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सात सदस्यीय टीम बनायी गयी है. इसके अलावा हेल्प डेस्क भी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन