Darbhanga News: मांगों के समर्थन में सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारियों ने की नारेबाजी
Darbhanga News:बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में सीएम साइंस कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार एवं मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया.
Darbhanga News: दरभंगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में सीएम साइंस कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार एवं मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया. मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों ने काम किया. अब 16 अक्तूबर से सामूहिक अवकाश पर रहते हुए मांगों के समर्थन में विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. संघ के सचिव अनुपम कुमार झा, शिवशंकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, रोहित कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र कुमार महतो, लीला कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून, चंद्र कांत चौधरी, दिलीप मंडल, सतीश कुमार, रमेश कुमार कामती, जयकांत कामती, राजेश कुमार सिंह, अनुपम शेखर सिंह, संतोष कुमार, मिसरी साह, युगेश्वर महतो, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि आदि आंदोलन में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए