Darbhanga News: समृद्धि यात्रा के तहत आज दरभंगा आयेंगे सीएम नीतीश कुमार

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 11:14 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं. इस दौरान लगभग दो घंटे जिला में व्यतीत करेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं. इस दौरान लगभग दो घंटे जिला में व्यतीत करेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला में प्रशासनिक व सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी पूरी कर ली गई है. इस दौरान सीएम कुमार जिलावासियों को कई सौगात देंगे. वे 13682.56 लाख की 50 योजनाओं की जहां आधारशिला रखेंगे, वहीं 40 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. दरभंगा हवाई अड्डा से लेकर आयकर चौराहा तक करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है. इस दायरे में बुधवार की दोपहर दो बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडर और गुब्बारे उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. हवाई अड्डा, दिल्ली मोड़ से आयकर चौराहा तक मजिस्ट्रेट की निगरानी में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा सादे लिवास में भी भीड़ के बीच पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ में 88.78 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे अंतर्राज्यीय बस पड़ाव का लोकार्पण करेंगे. बता दें कि 15 दिसंबर 2028 को बुडको ने कार्य शुरू किया था. योजना पूर्ण करने की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है. सीएम बस स्टैंड परिसर में प्रगति योजना के क्रम में घोषित विभिन्न योजनाओं संबंधित मॉडल प्रदर्शनी स्टॉलों का जायजा लेंगे. इसमें 11 योजनाओं का मॉडल तैयार कर स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किये जाने की तैयारी है. वे निर्माणाधीन हवाई अड्डा के टर्मिनल का भी अवलोकन करेंगे. टर्मिनल ब्लिडिंग की संरचना एक माह में पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है. एलिवेटेड रोड का 60 फीसदी काम हो चुका है. सीएम भारत माला परियोजना अंतर्गत आमस-दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय तथा निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण करेंगे. हवाई अड्डा के निकट लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब के लिए चयनित स्थल का मुआयना करेंगे. सीएम की डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में जनसभा भी होनी है. इसे लेकर पूरा विवि परिसर छावनी में तब्दील हो गया है. जिलाधिकारी कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में देर रात तक तैयारी को फाइनल टच दिया जा रहा था.

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन