Darbhanga News: समृद्धि यात्रा के तहत 28 को आयेंगे मुख्यमंत्री, जिलावासियों को देंगे कई सौगात
Darbhanga News:सीएम नीतीश कुमार 28 जनवरी को समृद्धि यात्रा पर दरभंगा आ रहे हैं. इस दौरान जिलावासियों को कई सौगात देंगे.
Darbhanga News: दरभंगा. सीएम नीतीश कुमार 28 जनवरी को समृद्धि यात्रा पर दरभंगा आ रहे हैं. इस दौरान जिलावासियों को कई सौगात देंगे. वे 13682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. सीएम योजनाओं से जुड़े स्टॉलों का जायजा लेने के साथ ही जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे. इसके उपरांत सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा है. सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ स्थित 88.78 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे अंतर्राज्यीय बस पड़ाव का लोकार्पण करेंगे. बता दें कि 15 दिसंबर 2028 को बुडको ने कार्य शुरू किया था. योजना पूर्ण करने की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है. वर्तमान में इसके लिए मशीनें व सामाग्री जुटाने का काम किया जा रहा है. सीएम बस स्टैंड परिसर में प्रगति योजना के क्रम में घोषित विभिन्न योजनाओं संबंधित मॉडल प्रदर्शनी स्टॉलों का जायजा लेंगे. इसमें 11 योजनाओं का मॉडल तैयार कर स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. निर्माणाधीन हवाई अड्डा का टर्मिनल का अवलोकन करेंगे. टर्मिनल ब्लिडिंग का संरचना एक माह में पर्ण कर लिए जाने की संभावना है. एलिवेटेड रोड का 60 फीसदी काम हो चुका है. सीएम भारत माला परियोजना अंतर्गत आमस दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय तथा निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण करेंगे. हवाई अड्डा के निकट लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब के लिए चयनित स्थल का मुआयना करेंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए