सर्वर डाउन होने से दो दिनों से राशन वितरण ठप, बिना अनाज लौट रहे लाभार्थी

Updated:
विज्ञापन

बिरौल की राशन दुकान पर सर्वर डाउन होने के कारण इंतजार करते लाभार्थी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल अनुमंडल में सरकारी राशन दुकानों पर पिछले दो दिनों से खाद्यान्न वितरण पूरी तरह ठप है. ई-पॉश मशीन के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पा रहा है. इस समस्या से गरीब और दिहाड़ी मजदूर परिवार खासे परेशान हैं.

विज्ञापन

Biraul Ration Distribution: बिरौल अनुमंडल क्षेत्र की पंचायतों में सरकारी राशन दुकानों पर पिछले दो दिनों से खाद्यान्न वितरण पूरी तरह ठप है. ई-पॉश मशीन के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण लाभार्थियों का अंगूठा और फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहा है, जिससे राशन वितरण नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे लाभार्थी

लाभार्थियों का कहना है कि वे सुबह नौ बजे से राशन कार्ड लेकर लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन मशीन बार-बार हैंग हो जाती है और सर्वर एरर दिखाता है. घंटों इंतजार के बावजूद समस्या दूर नहीं होने पर उन्हें बिना राशन लिए घर लौटना पड़ रहा है.

गरीब और दिहाड़ी मजदूर परिवारों का कहना है कि लगातार दो दिनों से राशन लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक एक किलो अनाज भी नहीं मिल सका है.

डीलरों ने बताई सर्वर और नेटवर्क की समस्या

स्थानीय डीलरों ने बताया कि पिछले दो दिनों से ई-पॉश मशीन में सर्वर और नेटवर्क की समस्या बनी हुई है. कई बार विभाग के तकनीकी कर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

डीलर अख्तर रजा ने कहा कि सर्वर और नेटवर्क की खराबी के कारण ई-पॉश मशीन से राशन वितरण संभव नहीं हो पा रहा है. सर्वर ठीक होने के बाद ही वितरण शुरू किया जा सकेगा.

विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

लाभार्थी मीना देवी ने बताया कि घर में खाद्यान्न की कमी है और राशन नहीं मिलने से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है. जल्द ही तकनीकी टीम भेजकर सर्वर की समस्या दूर कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पॉश मशीन का सर्वर डाउन होने की समस्या केवल बिरौल ही नहीं, बल्कि बिहार के कई हिस्सों में सामने आई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन