बिरौल लोक अदालत में 700 मामलों का निपटारा, बैंकों ने 1.71 करोड़ का कर्ज सिर्फ 65.61 लाख में किया सेटल

Updated:
विज्ञापन

बिरौल में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का उदघाटन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 700 से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया. इस दौरान बैंकों ने कर्जदारों को बड़ी राहत देते हुए 1.71 करोड़ रुपये के बकाया लोन को मात्र 65.61 लाख रुपये में सेटल किया.

विज्ञापन

दरभंगा: बिरौल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 700 मामलों का निपटारा हुआ. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. सुबह से ही कोर्ट परिसर में पक्षकारों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन

1.71 करोड़ का बकाया लोन 65.61 लाख में सेटल

लोक अदालत में बैंकों ने कर्जदारों को बड़ी राहत दी. विभिन्न बैंकों के 200 ऋणियों के 1 करोड़ 71 लाख 23 हजार 543 रुपये के बकाया लोन का सेटलमेंट मात्र 65 लाख 61 हजार 353 रुपये में किया गया.

इससे दर्जनों छोटे किसानों और व्यापारियों को एनपीए के बोझ से राहत मिली.

चार बेंच पर मामलों का हुआ निष्पादन

मामलों के निष्पादन के लिए चार बेंच बनाये गये थे. प्रथम बेंच पर न्यायाधीश शिव कुमार और अधिवक्ता उमेश कुमार यादव ने बैंक से जुड़े 200 मामलों का निपटारा किया.

द्वितीय बेंच पर एसीजेएम विजय कुमार मिश्रा और महाकांत राय ने ट्रैफिक चालान सहित 150 से अधिक आपराधिक मामलों का निपटारा किया.

तीसरे बेंच पर सबसे अधिक 294 मामलों का निपटारा

सबसे अधिक मामलों का निष्पादन तृतीय बेंच पर हुआ. एसडीजेएम प्रभात और अधिवक्ता शंकर कुमार पासवान ने आपराधिक के 69 और ग्राम कचहरी के 225, कुल 294 मामलों का निष्पादन किया.

चतुर्थ बेंच पर मुंसिफ राकेश कुमार दीपक और शंकर जी झा ने बीएसएनएल से जुड़े 56 मामलों का निपटारा किया.

देर शाम तक ट्रैफिक चालान के लिए लगी कतार

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के निपटारे को लेकर भी लोगों की भीड़ रही. देर शाम तक ट्रैफिक चालान काउंटर पर लोगों की कतार लगी रही. समाचार लिखे जाने तक ट्रैफिक चालान के मामलों के सेटलमेंट की प्रक्रिया जारी थी.

मौके पर एसडीओ शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

बिरौल में 120 लीटर चुलाई शराब के साथ ई-रिक्शा चालक समेत दो गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन