पुरानी रंजिश को लेकर भाई पर जानलेवा हमला, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर भाई पर जानलेवा हमला, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा जिले के जाले में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. दो भाइयों पर लोहे की रॉड, खंती और बरछी से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Jale Assault Case: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के सहसपुर पंचायत अंतर्गत घोघराहा (वार्ड संख्या पांच) में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना को लेकर घोघराहा निवासी दुर्गानंद ठाकुर ने अपने ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां से गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नामजद आरोपियों में राजा शर्मा, सुधीरा देवी और फेकन शर्मा शामिल हैं. घटना बीते 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे की बताई गई है. पीड़ित दुर्गानंद ठाकुर का बड़ा भाई गांव के कुछ लोगों को यह बता रहा था कि राजा शर्मा और संदीप शर्मा अक्सर उनकी मां के साथ अकारण गाली-गलौज और मारपीट करते हैं. इसी बात से आक्रोशित होकर नामजद आरोपी लोहे का रॉड, खंती और बरछी जैसे घातक हथियार लेकर पहुंचे और उनके बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया.

बीच-बचाव करने गए भाई को भी पीटा, मोबाइल और घड़ी छीनी

हथियारों से किए गए इस अचानक हमले में पीड़ित का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप है कि लहूलुहान होकर गिरने के बाद आरोपियों ने उसके हाथ से कीमती घड़ी और मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिया. शोर सुनकर जब दुर्गानंद ठाकुर अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की और उन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिया.

अस्पताल में भर्ती, एसआई भरत कुमार कर रहे मामले की जांच

वारदात के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल भाइयों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जाले में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद आगे की चिकित्सीय कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दुर्गानंद ठाकुर के लिखित बयान के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे कांड की वैज्ञानिक और गहन जांच का जिम्मा सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भरत कुमार को सौंपा गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: उधार के रुपये हड़पने का मामला, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन