पिता के पास अंबाला जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Updated:
विज्ञापन

वार्ड सचिव मो. जैनुल के 17 वर्षीय पुत्र मो. असरफ की मौत गत 19 अगस्त को उत्तरप्रदेश में ट्रेन से गिरने से हो गयी.

विज्ञापन

तारडीह. कैथवार पंचायत के वार्ड 10 बैद्यनाथपुर टोल के वार्ड सचिव मो. जैनुल के 17 वर्षीय पुत्र मो. असरफ की मौत गत 19 अगस्त को उत्तरप्रदेश में ट्रेन से गिरने से हो गयी. घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली-रामपुर रेलवे स्टेशन के बीच की बतायी गयी है. मृतक के पिता हाल ही में मजदूरी करने के लिए पंजाब के अंबाला गये थे. असरफ भी पिता के पास जाने के लिए परिवार के साथ गत 18 अगस्त को जयनगर-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा से रवाना हुआ था. इसी बीच रायबरेली-रामपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर जाने के कारण असरफ की मौत हो गयी. साथ जा रहा 12 वर्षीय आजाद ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. असरफ की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. परिजन शव का पोस्टमार्टम करा एम्बुलेस से बुधवार को गांव लेकर पहुंचे. शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. स्थानीय मुखिया विश्वनाथ झा ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया. वार्ड सदस्य सह मृतक के परिजन अब्दुल रसीद ने बताया कि यूपी पुलिस के सकारात्मक सहयोग से शव गांव पहुंच गया है. परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद शव का दफनाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन