गोपालपुर के आलोक रंजन ने नीट यूजी में 592 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो आलोक रंजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालपुर निवासी आलोक रंजन ने दूसरे प्रयास में नीट यूजी परीक्षा में 592 अंक प्राप्त कर सबको गौरवान्वित किया है. उनकी यह शानदार सफलता केवल सेल्फ स्टडी और कड़ी मेहनत का परिणाम है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान प्रखंड के गोपालपुर निवासी एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर यादव तथा शिक्षिका नीलम कुमारी के पुत्र आलोक रंजन ने नीट यूजी परीक्षा में 592 अंक प्राप्त कर गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है. दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

दूसरे प्रयास में मिली सफलता

आलोक रंजन ने नीट यूजी परीक्षा में 592 अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी.

बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से हासिल किया मुकाम

आलोक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, हसनपुर (समस्तीपुर) से पूरी की. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की. आलोक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया.

क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई

आलोक की सफलता पर उपप्रमुख संतोष यादव, समाजसेवी मधुकांत झा 'मिंटू', मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर मुखिया, सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार राय, अधिवक्ता गोविंद कुमार, इंजीनियर अखिलेन्द्र कुमार सिंह, गुरु चरण पूर्वे सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन